बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति का आयोजन, आकर्षकण का केन्द्र रही बारात की भव्यता
भिलाई। शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि के रंग में ट्विनसिटी सराबोर रहा। सुबह से ही देवबलौदा, बैकुंठधाम, सेक्टर-7 समेत सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना होती रही। वहीं खुर्सीपार में बोल बम सेवा एवं समिति की ओर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। इसमें उपस्थित श्रद्धालुओं की संख्या करीब 54 से 55 हजार होने की वजह से इस कार्यक्रम का नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल किया गया।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन का 18 वां वर्ष है। भोले बाबा की बारात में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, हरियाणा, ओडिशा समेत अन्य राज्यों की भगवान शिव की झांकियां शामिल हुईं। इसमें एक तरफ अघोरी नृत्य ने श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं केरल के कंटारा झांकी ने सभी का मनमोहा। हनुमान जी की झांकी ने लोगों में उत्साह भरा।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि भगवान शिव की बारात हथखोज से केनाल रोड होते हुए शाम 5 बजे शुरू हुई। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा, पद्मश्री उषा बारले समेत कई जनप्रतिनिधि समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
The post भिलाई में भोलेनाथ की बारात, एशिया बुक एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.


