Blog

CG News : इकलौते बेटे की मौत से आहत माता-पिता ने दी जान, फंदे पर लटके दोनों… वीडियो भी बनाया

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जांपा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने अपने इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले दोनों ने एक वीडियो बनाया। यही नहीं चार पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा। इस घटना ने आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शिवरीनारायण थाना इलाके के धरदेई गांव की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

जानकारी के मुताबिक साल 2024 में मस्तूरी थाना इलाके में आदित्य पटेल (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इकलौटे बेटे की मौत के बाद से लगातार माता-पिता गहरे सदमे में थे। कृष्णा पटेल राज मिस्त्री (48) का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी रमाबाई (47) गृहिणी थी। उनसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हो रहा था। रविवार देर रात दोनों ने आंगन में लगे पेड़ से एक ही फंदे पर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह दोनों के शव लटकते मिले। पड़ोसियों की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मौके से पुलिस को चार पन्नों के सुसाइड नोट मिला। जिसमें दोनों ने अपने बेटे को उनके जीवन का आधार और संसार बताया। सुसाइड नोट में लिखा कि उनके बेटे की मौत से वे काफी दुखी और इसे वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सुसाइड नोट में कुछ घटनाओं का जिक्र भी किया जिससे पता चलता है कि माता-पिता अपने पुत्र की मौत से कितने आहत थे। दोनों ने इसलिए आत्महत्या करने का निर्णय लिया। फांसी लगाने से पहले दोनों ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें वे सुसाइड करने का जिक्र कर रहे हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

The post CG News : इकलौते बेटे की मौत से आहत माता-पिता ने दी जान, फंदे पर लटके दोनों… वीडियो भी बनाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button