भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने एक तरफा प्यार में युवती पर कटर से वार कर दिया। युवती महाशिवरात्रि पर मंदिर से लौट रही थी इस दौरान बदमाश ने उसका पीछा किया और युवती को परेशान करने लगा। युवती ने विरोध जताया तो कटर से ताबड़तोड़ पर वार किए। इस हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिसें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नेवई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती पहले से शादी शुदा है और रायपुर में अपने पति के साथ रह रही है। महाशिवरात्रि पर वह अपने पिता के घर शिवपारा स्टेशन मरोदा, नेवई आई थी। रविवार शाम पांच बजे युवती बैकुंठधाम मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रही थी। इंदिरा चौक के पास गली अंदर स्टेशन मरोदा क्षेत्र में वहीं का रहने वाला योगेन्द्र कुमार यादव उर्फ छोटू उर्फ टायलेट ने युवती का रास्ता रोका और बातचीत करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध जताया तो आक्रोशित होकर जान से मारने की नीयत से उसने कटर से वार कर दिया। युवती ने बचने का प्रयास किया तो उसके दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने गाल एवं दाहिनी पसली के पास चोटें आईं।
इस मामले में शिकायत पर नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज किया और योगेन्द्र उर्फ टॉयलेट को गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई सउनि करण सोनकर, सउनि निगम पात्रे, प्रआरक्षक हेमंत चंदेल, आरक्षक शाहबाज खान एवं आरक्षक विजय कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम लागों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
The post Bhilai Crime : एकतरफा प्यार में युवती पर कटर से हमला, बदमाश ने कई वार किए.. आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

