*प्रबंधक पद की भर्ती प्रक्रिया निरस्त*
कवर्धा, , सितंबर 2026। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, कामठी में प्रबंधक के रिक्त पद पर भर्ती के लिए कार्यालय द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रबंधक पद की भर्ती हेतु समिति से प्राप्त प्रस्ताव में कुछ त्रुटियां पाए जाने के कारण प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित, कामठी के संचालक मंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर उक्त रिक्त पद की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। समिति द्वारा बताया गया है कि प्रबंधक के रिक्त पद पर भर्ती के लिए नवीन विज्ञापन पुनः प्रकाशित किया जाएगा तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से प्रारंभ की जाएगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि नवीन भर्ती विज्ञापन जारी होने के पश्चात ही आवेदन प्रस्तुत करें।




