देश दुनिया

कांच को साफ करने के लिए क्या करना चाहिए? शीशे में चमक लाने के लिए किसका प्रयोग करना चाहिए

घर में लगे शीशे को साफ करने के बाद भी अगर उस पर पानी के दाग, उंगलियों के निशान और धूल नजर आती है तो बार-बार कपड़ा मारने से भी परेशानी दूर नहीं होती है. कई बार गलत तरीके से सफाई करने के कारण शीशे पर लकीरें पड़ जाती हैं और उसकी चमक फीकी नजर आने लगती है. ऐसे में महंगे क्लीनर खरीदने से पहले सफाई का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है. सफाई करने वाले एक्सपर्ट के अनुसार, सही क्लीनर और माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से शीशे को बेहतर तरीके से साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं शीशे चमकाने के आसान तरीके और किन घरेलू नुस्खों से बचना चाहिए.

सिरका और पानी से हटाएं पानी के निशान

जानकारी के अनुसार, शीशे पर पानी के दाग नजर आ रहे हैं तो सफेद सिरका और पानी काम आ सकते हैं. इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस मिश्रण को शीशे पर हल्का स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. हालांकि, अगर शीशे पर खास तरह की कोटिंग है तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसके अलावा, शीशे को साफ करने से पहले उस पर जमी धूल को सूखे, मुलायम कपड़े से हटा दें. ऐसा न करने पर धूल के कण पोंछते समय शीशे पर स्क्रैच डाल सकते हैं. इसके बाद क्लीनर का इस्तेमाल करें और शीशे को अच्छी तरह सुखा दें

असरदार घरेलू नुस्खे

  • सिरका और पानी का घोल है कमाल: शीशे पर लगे पानी के दाग हटाने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिला लें. अब इस घोल को शीशे पर हल्का छिड़कें और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. इससे शीशे पर लगे निशान साफ करने में मदद मिल सकती है.
  • शेविंग क्रीम: अगर शीशे पर धुंध या फॉग जम गया हो तो उस पर शेविंग क्रीम की पतली परत लगाकर किसी मुलायम कपड़े से सााफ कर लें.
  • ऊंचाई से नीचे पोंछें: शीशे को हमेशा ऊपर से नीचे की दिशा में पोंछें, इससे धारियां नहीं बनती है. शीशा पूरी तरह ठीक रहता है.

    बेकिंग सोडा का ऐसे करें इस्तेमाल

    शीशे पर लगे जिद्दी दाग या चिकनाई हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा लिक्विड बना लें. लिक्विड को हल्के हाथों से शीशे पर रगड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें. यह तरीका शीशे की चमक को बनााए रखने में मदद करता है.

    कांच के ग्लास को कैसे साफ करें?

    कांच के ग्लास (पीने वाले ग्लास) को साफ करने के लिए हल्के गुनगुने पानी, डिशवॉश जेल और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सबसे आसान और असरदार तरीकों में से एक है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button