दाल भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी नमक अधिक पड़ जाने से स्वाद बिगड़ जाता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ सरल घरेलू उपाय दाल का स्वाद तुरंत संतुलित कर सकते है. सबसे आसान तरीका है आटे की छोटी लोई बनाकर दाल में डालकर कुछ देर उबालना, यह नमक सोख लेती है. इसके अलावा उबला या कच्चा आलू भी दाल में डालकर नमक कम किया जा सकता है. दही या मलाई डालने से भी स्वाद हल्का हो जाता है. खासकर अरहर और मूंग की दाल में. नींबू का रस दाल की खटास बढ़ाकर नमक कम करता है. जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी डालकर उबालना भी असरदार है. इन उपायों से नमक बढ़ने पर भी दाल स्वादिष्ट बन जाती है.
0 2,500 1 minute read





