धर्म

रविवार को भूलकर भी ना खरीदें ये चीजे, सूर्यदेव हो जाते हैं नाराज

हफ्ते के सारे दिन अपने आप में खास होते हैं। सोमवार से लेकर रविवार तक हर एक दिन का संबंध किसी ना किसी खास ग्रह से जरूर होता है। ऐसे में दिन के हिसाब से अगर उपाय किए जाते हैं तो इसका लाभ जल्दी मिलता है। बात की जाए रविवार की तो इस दिन के लिए भी कुछ विशेष नियम होते हैं। हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से जिंदगी में आने वाली हर बाधा धीरे-धीरे कम हो जाती है। साथ ही सेल्फ कॉन्फिडेंस भी खूब बूस्ट होता है। विधि विधान से भगवान सूर्य की पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। ऐसे में करियर में अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलती है।

इसके अलावा भी रविवार के कुछ ऐसे उपाय हैं, जिससे अच्छे परिणाम मिलते हैं। कहा जाता है कि रविवार के दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आखिर ये चीजें क्या हैं?

रविवार को ना खरीदें ये चीजें

रविवार के दिन कुछ चीजों को खरीदना बेहद ही अशुभ माना जाता है। इस दिन अगर घर की मरम्मत की चीजें खरीदी जाती हैं तो सूर्य दोष लगने का डर बना रहता है। अगर किसी व्यक्ति को ये दोष लगता है तो उसके धन-धान्य में कमी आती ही आती है। वहीं इस दिन बगीचे के रख-रखाव की चीजों को भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। बाकी किसी और दिन इसे खरीदना सही रहता है। वहीं इस दिन लकड़ी का बना हुआ कोई भी सामान लेने से बचना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। साथ ही लोहे के सामान को भी खरीदने से बचना चाहिए।

रविवार को करें ये दान

रविवार के दिन विशेष रूप से दान करना भी शुभ होता है। हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार रविवार के दिन चावल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन दूध या किसी भी डेयरी प्रोडक्ट का दान किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को अनाज, फल और कपड़े देना भी पुण्य का काम माना जाता है। ऐसे में इन उपायों को करके भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button