एनडीए के गणित विषय की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सरल व मॉडरेट कह सकते हैं। सवालों का पैटर्न डीडीए की ओर से आयोजित मॉक टेस्ट जैसा ही था। बीते सालों की बात करें तो कुछ नया नहीं था, बस सवालों को घुमा कर पूछा गया था यूपीएससी की ओर से रविवार को एनडीए व सीडीएस की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। राजधानी दून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भी युवाओं ने परीक्षा दी। दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक व रक्षा क्षेत्र के जानकार संदीप गुप्ता ने परीक्षा में आए प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करते हुए बताया, एनडीए व सीडीएस की परीक्षा हमेशा की तरह उच्च स्तर की रही। साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिले।संदीप गुप्ता ने बताया, एनडीए के गणित विषय की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सरल व मॉडरेट कह सकते हैं। सवालों का पैटर्न डीडीए की ओर से आयोजित मॉक टेस्ट जैसा ही था। बीते सालों की बात करें तो कुछ नया नहीं था, बस सवालों को घुमा कर पूछा गया था।उन्होंने सीडीएस के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करते हुए कहा, अंग्रेजी का पैटर्न उम्मीद के अनुसार पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शब्द कोष पर ज्यादा फोकस देखने को मिला।
Back to top button