Blog

Breaking News : मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली, शव के साथ इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीजापुर सीमा पर सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। सुबह दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है।

portal add

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। इस बीच लगभग 9 बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक महिला नक्सली ढेर हो गई। जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।

office boy girl

लगातार हो रहे मुठभेड़
बता दें बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुरक्षाबलों नक्सलियों को टारगेट कर रहे हैं। दो दिन पहले सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 11 महिला नक्सली हैं। मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन SZCM- स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। वह दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था।

book now

The post Breaking News : मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली, शव के साथ इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button