Blog

नहीं थम रहा तस्करी का मामला: करोड़ों का गांजा जब्त, मिले इतने पैकेट की पुलिस के भी उड़े होश

कोरबा। कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां वाहन में तस्करी करते हुए पुलिस ने गांजा भारी मात्रा में जब्त किया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की माने तो इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

office boy girl

बताया जा रहा है कि माजदा वाहन के कंटेनर वाहन में गांजा की तस्करी की जा रही थी। जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली। वो घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। उसके बाद जब पुलिस ने उस वाहन की चेकिंग की तो पुलिस वालों की आंख खुली की खुली रह गई। भारी मात्रा में भूरे कलर के टेप में गांजा बंधा हुआ था। तत्काल इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के दी। जांच अभी भी जारी है।

सूत्रों की मानें तो ओडिशा से उत्तर प्रदेश खपाने जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजे की तस्करी जारी है। जहां तत्काल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। वाहन की घेरा बंदी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा कि मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास पकड़ा कंटेनर वाहन से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

सूत्रों की मानें तो कंटेनर वाहन चालक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया गांजा 500 किलो के आसपास है। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ के आस पास बताई जा रही है। कटघोरा पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो काफी लंबे समय से चल रहा गांजा तस्करी का खेल चल रहा है। इस मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा आने वाले समय में हो सकता है।

The post नहीं थम रहा तस्करी का मामला: करोड़ों का गांजा जब्त, मिले इतने पैकेट की पुलिस के भी उड़े होश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button