*लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 04 वारंटों की तामिली।*
*थाना पंडरिया, कुकदूर एवं सिंघनपुरी पुलिस ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर चार वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत।*
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से प्राप्त लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरिया, थाना कुकदूर एवं थाना सिंघनपुरी पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में जारी चार स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली कर संबंधित वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना पंडरिया पुलिस द्वारा ग्राम सरईहा, थाना पंडरिया निवासी विश्राम यादव, पिता सुकुतराम यादव, उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना कुकदूर पुलिस द्वारा ग्राम आमाटोला, थाना कुकदूर निवासी ज्ञान सिंह उर्फ प्रेम बैगा, पिता घुंडू बैगा, उम्र 45 वर्ष के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार थाना कुकदूर पुलिस द्वारा ग्राम तेलियापानी लेदरा, थाना कुकदूर निवासी बुटिया उर्फ रामस्वरूप बैगा, पिता मंगलू बैगा, उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वहीं थाना सिंघनपुरी पुलिस द्वारा ग्राम खैरवा, पोस्ट कोयलारी, थाना सिंघनपुरी निवासी दौलत साहू, पिता बंशी साहू, उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट तामील कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*वारंटों की तामिली से न्यायालयीन कार्यवाही को मिलेगी गति*
कबीरधाम पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से प्राप्त लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए संबंधित वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुति सुनिश्चित की जा रही है। स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली से संबंधित व्यक्तियों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित होने के साथ ही लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की सुनवाई एवं आगामी कार्यवाही को गति मिलने में सहायता मिलती है। साथ ही माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित होता है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से प्राप्त लंबित स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु संबंधित वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार जारी है।





