इंटेस्टाइन जिसे हिंदी में आंत कहा जाता है ये हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है। इंटेस्टाइन को मुख्य दो भागों में बांटा जाता है एक छोटी आंत दूसरी बड़ी आंत। छोटी आंत पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है तो बड़ी आंत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण करने और मल को जमा करती है। आंतें हमारे शरीर में पोषण, ऊर्जा और अच्छी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होती हैं। आंत की सेहत बिगड़ने पर हमारी ओवर ऑल हेल्थ बिगड़ने लगती है। आंत की सेहत दुरुस्त रहने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन दुरुस्त रहता है।क्या खाते हैं और शरीर इसे कैसे अवशोषित करता है उससे प्रभावित होता है। आंत की हेल्थ को दुरुस्त करने में डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। पोषण विशेषज्ञ ख्याति रुपाणी ने गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए 5 तरीके बताए हैं जो आंत की सेहत को दुरुस्त करते हैं।कनिका मल्होत्रा ने बताया गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए आप रोजाना 10 दिनों तक छाछ का सेवन करें। प्रोबायोटिक्स से भरपूर, छाछ पाचन में सहायता करती है और आंत की सेहत में सुधार करती है। हालांकि लैक्टोज इंटॉलरेंस या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को इस ड्रिंक से कुछ दिक्कत हो सकती है।
खाने की शुरुआत इस तरह करें
भोजन की शुरुआत सब्जी या करी से करें। खाने में सब्जियों का सेवन पहले करने से बॉडी को फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे क्रेविंग और ग्लाइसेमिक प्रक्रिया में सुधार होता है। लेकिन इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों के लिए हाई फाइबर सब्जियां लक्षणों को ट्रिगर कर सकती हैं।
हफ्ते में दो बार प्रोबायोटिक्स फूड्स खाएं
फर्मेंटेड फूड गट माइक्रोबायोम को दुरुस्त करने के लिए बेस्ट हैं। हालांकि छोटी आंत में बैक्टीरिया की ओवरग्रोथ वाले लोगों को इससे परेशानी होती है।
रोज सुबह मेथी और हल्दी की चाय पिएं
रोजाना दिन की शुरुआत मेथी और हल्दी की चाय से करें बॉडी को फायदा होगा। मेथी और हल्दी में सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं जो आंत की सेहत को दुरुस्त करते हैं। अत्यधिक सेवन से संवेदनशील व्यक्तियों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए इसका सीमित सेवन करें।
रोजाना एक आंवला खाएं
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। कुछ लोगों को आंवला का एसिडिक नेचर आंत की सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है