Blog

Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर

भिलाई। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप को भिलाई निगम की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया है। वैशाली नगर जोन-2 के अंतर्गत आने वाले इस पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा विगत 14 वर्षों से निगम में संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की। इसे लेकर समय समय पर पंप संचालक को नोटिश दिया गया इसके बाद भी संपत्तिकर नहीं पटाया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देश पर गुरुवार को पंप को सील कर दिया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चौक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर सील किया गया। गौरव पेट्रोल पम्प के संचालक द्वारा विगत 2011-12 से अब तक संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई गई। संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस भी जारी किया गया था। गौरव पेट्रोल पंप पर संपत्तिकर की राशि 16 लाख 36 हजार 934 रुपए बकाया है।

आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैसे ही इसकी जानकारी सामने आई उन्होने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में जोन राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प पर उपस्थित हुए। उनको देखकर सभी आना कानी करने लगे। संचालक द्वारा कहा गया कि आज कल में जमा करा देंगे। छूट भी मांगी गई हालांकि निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई की। आयुक्त के आदेश का परिपालन हुआ गौरव पेट्रोल पम्प  पर नगर निगम का विधिवत ताला चपड़ा लगाकर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई। आयुक्त बजरंग दुबे ने कहा कि जिन्होंने ने भी संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की है उनको निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। सभी पर कार्यवाही की जाएगी। समय अवधि के अंतर्गत संपत्तिकर की राशि जमा करना अनिवार्य है। कार्रवाई के दौरान अरूण सिंह, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।

The post Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button