Blog

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद रेलवे स्टेशन पर एंबुश जांच की गई। इस दौरान बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  जिसमें स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, एवं 08 ट्रेनों में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 191 मामलों को दर्ज कर 01,12,800 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।

एंबुश टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 105 यात्री पकड़े  गए, जिससे 72,930/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 44 यात्रियों से 32070/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 40 यात्रियों से 4800/रुपए, गंदगी फैलाने वाले 01 मामलों से 1000/- रूपये, धूम्रपान के 01 मामले में 2000 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ । इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।

इस टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद  मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक-टिकट चेकिंग  सहित 15 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ शामिल रहे । रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

The post बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button