छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर

*सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे सेवा सेतु शिविर*

*विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण*

*विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे शिविर*

कवर्धा,  सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर निर्धारित स्थानों में आयोजित किए जाएंगे।
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कवर्धा विकासखंड में 1 अक्टूबर को कवर्धा, 3 अक्टूबर को बम्हनी तथा 7 अक्टूबर को नगर पंचायत पिपरिया में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह बोड़ला विकासखंड में 1 अक्टूबर को खैरबनाकला, 5 अक्टूबर को बोड़ला, 6 अक्टूबर को तितरी तथा 7 अक्टूबर को छुही में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। सहसपुर लोहारा विकासखंड में 1 अक्टूबर को स. लोहारा में शिविर आयोजित होगा।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कवर्धा विकासखंड में 6 अक्टूबर को गेगड़ा, सहसपुर लोहारा विकासखंड में 5 अक्टूबर को गैदपुर, 6 अक्टूबर को बीरेन्द्र नगर तथा 7 अक्टूबर को मोहगांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं पंडरिया विकासखंड में 1 अक्टूबर को कुई, 3 अक्टूबर को खैरडोंगरी, 5 अक्टूबर को पंडरिया तथा 7 अक्टूबर को रूसे में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button