देश दुनिया

मध्यप्रदेश के इन शहरों को जोड़कर जल्द बनेगा एक नया नगर निगम, शासन स्तर पर शुरू हुआ काम

नर्मदा पुरम और इटारसी की सीमा तेजी से बढ़ रही है और दोनों सीमाएं एक होने लगी है इसलिए समान विकास करने के लिए इन दोनों शहरों को जोड़कर एक नए नगर निगम या विकास प्राधिकरण को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए निर्धारित नियमों प्रावधानों पर दोनों शहर कितने खरें उतर रहे हैं इसका आकलन भी किया जा रहा है और राजस्व विभाग से भी प्रस्ताव मांगा गया है। दोनों शहर के एसडीएम प्रस्ताव जल्द बनाकर तैयार करेंगे।

MP News: मध्यप्रदेश के इन शहरों को जोड़कर जल्द बनेगा एक नया नगर निगम, शासन स्तर पर शुरू हुआ काम 

  

Mp news

whatsapp

MP News: नर्मदा पुरम और इटारसी की सीमा तेजी से बढ़ रही है और दोनों सीमाएं एक होने लगी है इसलिए समान विकास करने के लिए इन दोनों शहरों को जोड़कर एक नए नगर निगम या विकास प्राधिकरण को बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए निर्धारित नियमों प्रावधानों पर दोनों शहर कितने खरें उतर रहे हैं इसका आकलन भी किया जा रहा है और राजस्व विभाग से भी प्रस्ताव मांगा गया है। दोनों शहर के एसडीएम प्रस्ताव जल्द बनाकर तैयार करेंगे।

 कई बिंदुओं पर की जाएगी जांच 

 

सामने जानकारी के अनुसार नर्मदा पुरम और इटारसी नगरीय क्षेत्र मिलाकर नगर निगम या विकास प्राधिकरण बनाने से पहले दोनों जगह के एसडीएम अपने-अपने शहर के वार्डो का क्षेत्रफल,उनकी जनसंख्या कभी आकलन करने वाले हैं। इसके साथ ही साथ शहर में परिवहन व्यवस्था आवागमन के मार्ग, बाजार वसाहत मौजूद मूलभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं की भी जांच की जाएगी।

 

 आपको बता दे निगम या प्राधिकरण के नियमों का शेरों की वर्तमान व्यवस्थाओं से मिलान किया जाएगा। सब जानकारी एकत्र करके इस पर काम किया जाएगा इसके बाद इस धरातल पर उतारा जाएगा।

 

 आपको बता दे नर्मदा पुरम इटारसी को जोड़कर निगम या विकास प्राधिकार बनाने शासन स्तर से पत्र मिला है।इसमें जनसंख्या स्तर पर कई बिंदुओं की जांच भी की जाएगी।

 

दोनों शहरों का लगातार बढ़ रहा आकार
वर्तमान में नर्मदापुरम शहर पवारखेड़ा तक पहुंच गया है। कई होटल, विद्यालय, कृषि कॉलेज सहित अन्य संस्थाएं संचालित होने लगी हैं। इटारसी नगर का दायर बढ़कर ग्राम रैसलपुर तक आ गया है।

दोनों शहरों की जरूरतें बढ़ने के साथ भूमि की आवाश्यकता होने लगी है। निगम विकास प्रधिकरण बनने से नए प्रोजेक्ट, सड़कें, ब्रिज, परिवहन सेवा में सुधार हो जाएगा। औद्योगिक विकास के लिए भूमि की उपलब्धता बढ़ जाएगी। नया नगर निगम बनने से इन दोनों शहरों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button