Blog

पुलिस की गिरफ्त में आया पार्षद पुत्र और उसका दोस्त, भिलाई निगम के सहायक अभियंता की थी मारपीट

भिलाई। नगर पालिक निगम के जोन-5 कार्यालय में सहायक अभियंता से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सेक्टर-10 से कांग्रेस की पार्षद सुभद्रा सिंह का बेटा राबिन सिंह है और दूसरा उसका दोस्त भास्कर दूबे है।

बता दें भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर-5 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पार्षद के बेटे राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा सहायक अभियंता को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है। पुलिस ने सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर की रिपोर्ट पर 296, 351(2),221,132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई थी।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नही होने पर निगम कर्मचारियों ने घटना से नाराज होकर दफ्तर में कार्य छोड़कर आंदोलन पर आ गए थे। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों राबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

The post पुलिस की गिरफ्त में आया पार्षद पुत्र और उसका दोस्त, भिलाई निगम के सहायक अभियंता की थी मारपीट appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button