Blog

Exit Poll 2024 : केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया… सीएम साय बोले- जीतेंगे 11 सीटें

भिलाई। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले देशभर की सर्वे एजेंसियों की एग्जिट पोल सामने आ गई हैं। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट जाती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकड़े यदि नतीजों में बदलते हैं तो पीएम मोदी अपनी जीत का हैट्रिक लगा लेंगे। पहली बार एनडीए दक्षिण भारत के तमिलनाडू व केरल में अपना खाता खोलते दिख रही है।

बता दें इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी व भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए 400 पार का नारा दिया था। फिलहाल तीन सर्वे में भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी और एनडीए की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं। इस बार के अनुमानों में भाजपा गठबंधन को 2019 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

सीएम साय ने कहा 11 सीटों पर मिलेगी जीत
एग्जिट पोल्स के आंकड़े आने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि इस बार प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 4 जून के नतीजों के बाद केन्द्र में मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास का साथ दिया है जिसके नतीजे दो दिन बाद दिखेंगे।

The post Exit Poll 2024 : केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया… सीएम साय बोले- जीतेंगे 11 सीटें appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button