देश दुनिया

केरल में मानसून की दस्तक के साथ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, अगले 2 दिनों तक के आसार

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। इस बार तय समय से दो दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। ( Monsoon 2024 in chhattisgarh ) इसी के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारसात भी अगले कुछ घंटों में शुरू हो जाएगा।  मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की बरसात आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से यहां प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। वहीं अब यह बारिश मानसूनी बारिश में तब्दील हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत बताए है।

जशपुर में बदला मौसम

सूरज की तपिश से आज भी प्रदेश का पारा 47 डिग्री के पार चला गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते रायपुर और बिलासपुर में दो लोगों की मौत की खबर है। ( Chhattisgarh Monsoon 2024 Update ) इस बीच  दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी और हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

मौसम ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है। ( CG Weather Update ) उत्तरी सीमा अमीनी, कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, अगरतला, धुबरी में बारिश हो रही है। वहीं मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।   से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। छत्तीसगढ़ में कल यानी 31 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में के मध्य और उत्तर भाग में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर ( CG Heat Wave Latest Update ) चलने की संभावना बनी हुई है।   में हल्की गिरावट संभावित है लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः चरम उत्तर और चरम दक्षिण भाग सम्भावित है।
AWS आंकड़े के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 

बलरामपुर 44.7
जशपुर 43.2
सूरजपुर 43.8
कोरिया 42.6
रायगढ़ 40.5
कोरबा 45.1
पेंड्रा रोड 43.9
बिलासपुर 45.2
मुंगेली 44.6
महासमुंद 44.9
रायपुर 45.7
राजनांदगांव 43.7
बालोद 43.8
कांकेर 43.1
नारायणपुर 41.8
दंतेवाड़ा 42.8
सुकमा 40.2
बीजापुर 43.1

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button