दंतेवाडा| जिला मुख्यालय में बस स्टैंड में बसों को छोड़कर बाकी वाहनों का अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है, यहां बसों को छोड़कर शहर की गाड़ियों को दिनभर पार्क किया जाता है जिससे बस स्टैंड में अव्यवस्था बनी रहती है। यहां नगरपालिका की सह पर गुमटी भी लगाई जा रही हैं जिससे बस स्टैंड में वाहनों का आवागमन प्रभवित होता है। बस अड्डे में सैकड़ों बाइक और कार सुबह से शाम तक खड़ी रहती हैं जिससे बस स्टैंड में दुकान किराए पर लेकर चलाने वाले भी परेशान हैं। दंतेवाड़ा के बस स्टैंड में चार बसों के खड़े होने की जगह है, 18 करोड़ की लागत से बस स्टैंड बनाने की स्वीकृति भी मिल चुकी है बावजूद इसका निर्माण अभी शुरू नहीं हो पाया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0 2,500 1 minute read





