देश दुनिया

करवाचौथ स्पेशल सूट से गुलजार सहारनपुर के बाजार, 800 से 1400 रुपये तक की रेंज; महिलाओं की उमड़ी भीड़

सहारनपुर। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। महिलाओं ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन और चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ दिखाई देने लगी है।

सबसे अधिक मांग करवा चौथ स्पेशल सूट की है। दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और आकर्षक रंगों के कई विकल्प मंगाए हैं।

महिलाएं करवाचौथ के लिए खास तौर पर लाल, हरे और अन्य रंगों के सूट पसंद कर रही हैं। बाजार में इनकी कीमत करीब 800 रुपये से लेकर 1400 रुपये तक है। अलग-अलग बजट में डिजाइन और कपड़े के विकल्प उपलब्ध होने से महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।दुकानदारों के अनुसार, इस बार महिलाओं को करवाचौथ के लिए खास तौर पर तैयार किए गए सूट पसंद आ रहे हैं। कुछ सूटों पर छलनी से चांद देखते हुए चित्र बने हैं, जबकि कुछ पर करवाचौथ की थीम से जुड़े डिजाइन हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग बजट के ग्राहकों के लिए कई विकल्प रखे हैं।

कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाएं सूट के साथ मैचिंग चूड़ियां और ज्वेलरी भी खरीद रही हैं।

दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ से पहले खरीदारी शुरू हो गई है। अभी महिलाएं कपड़े और जरूरी सामान खरीद रही हैं। पर्व नजदीक आने पर बाजार में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। त्योहार के लिए मंगाए गए विशेष सूट की बिक्री अच्छी होने से दुकानदार उत्साहित हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button