देश दुनिया

जंगल में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, वन विभाग के अफसर-कर्मचारी पर भी एक्शन

छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के राजहरा वन परिक्षेत्र में सुकड़ीगहन गांव के पास ग्रामीणों ने लंबे समय से घने जंगल में अतिक्रमण किया था. वे वहां खेती-बाड़ी कर रहे थे. जंगल में कई एकड़ जमीन से पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी थी. इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम राजस्व विभाग और भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण वाली जगह पर बुलडोजर चला दिया. लगभग 35 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया गया. अभी और भी अतिक्रमण हटाना बाकी है. इस दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. इस पूरे अतिक्रमण मामले में वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के शामिल होने की बात भी सामने आई है. जिसके बाद बीट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को वहां से हटा दिया गया है. उन्हें भी सस्पेंड करने की तैयारी है. जंगल को नुकसान पहुंचाने के चलते हानि वसूली की कार्यवाही भी वन विभाग द्वारा की जाएगी.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button