देश दुनिया

अपराजिता के पौधे में भर-भर के आएंगे फूल, बस महीने में 1 बार करें ये फिटकरी वाला जुगाड़

घर के आंगन या बालकनी में लगे अपराजिता के नीले फूल बहुत ही सुंदर लगते हैं। इसका पौधा गमले में बहुत आसानी से लग जाता है और देखभाल भी आसान होती है। इसलिए बहुत से लोग अपराजिता का पौधा घर में लगाना पसंद करते हैं। हालांकि कई बाद मिट्टी सही ना होने की वजह से या पानी ठीक से ना देने के कारण, अपराजिता के पौधे की ग्रोथ सही नहीं हो पाती। खासकर इसपर फूल नहीं आते हैं। अगर आपने भी अपने घर में अपराजिता का पौधा लगा रखा है और उसपर फूल नहीं आ रहे हैं, तो फिटकरी का पानी एक अच्छा सॉल्यूशन हो सकता है। कई गार्डेनिंग एक्सपर्ट पौधे की ग्रोथ और फूलों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं आपको इसे कैसे यूज करना है।

अपराजिता के पौधे में क्यों डाला जाता है फिटकरी का पानी?

कई बार पर्याप्त पानी देने के बाद भी अपराजिता के पौधे की ग्रोथ रुक सी जाती है। इसपर फूल भी नहीं आते और पत्ते भी मुरझाने लगते हैं। ऐसे में कमी पौधे की मिट्टी में हो सकती है। फिटकरी इसी कमी को पूरा करने में मदद करती है। दरअसल फिटकरी में कुछ मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की के pH लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया की ग्रोथ भी खत्म होती है और मिट्टी में जरूरी मिनरल्स की आपूर्ति होने में भी मदद मिलती है।

पौधे में कैसे डालना है फिटकरी का पानी?

फिटकरी का पानी बनाने के लिए फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा लें और इसे पानी में एक दिन के लिए भिगोकर रख दें। अगली सुबह मिट्टी सूखने पर ये पानी पौधे में डाल दें। ध्यान रहे इसे पहले से गीली मिट्टी में नहीं डालना है। ऐसा आप महीने में एक बार कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा सर्दियों के मौसम में पौधे में फिटकरी का पानी डालने से बचें।

  • पौधे को सपोर्ट देना जरूरी है-अपराजिता के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए इसे सपोर्ट की जरूरत होती है। इसके लिए आप गमले की मिट्टी में लकड़ी या जाली लगा सकते हैं।
  • पर्याप्त मात्रा में धूप दें-अपराजिता के पौधे को दिन में 4-6 घंटे की सीधी धूप जरूर दिखाएं। पर्याप्त धूप मिलने से पौधे की ग्रोथ और फूल आने में मदद मिल सकती है।
  • जरूरत से ज्यादा पानी ना दें-पौधे की ग्रोथ के लिए पानी देना जरूरी है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें। गमले में लगातार नमी बनी रहने से जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है।
  • सूखे फूल हटाएं-अपराजिता के पौधे में फूल सूख जाएं, तो उन्हें समय-समय हटा दें। इसके अलावा सूखी और खराब पत्तियों को भी हटा दें।
  • फलियों को हटा दें-अपराजिता के फूल खिलने के बाद पौधे में फलियां आने लगती हैं। इन्हें हटाना जरूरी होता है, क्योंकि इससे पौधे की ऊर्जा बीज बनाने में खर्च होने लगती है। इन्हें आप इकठ्ठा कर के रख सकते हैं, ताकि बीज से बाद में दोबारा पौधा उगा सकें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button