Blog

इन चार राज्यों को मिलेगी बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

जमशेदपुर (एजेंसी)। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन भीड़ वाले 19 रूटों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जल्द चलाएगा। रेलवे ने झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा के स्टेशनों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने का सर्वे कराया है। इससे टाटानगर से गया, हावड़ा व धनबाद मार्ग पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आधुनिक सुविधा युक्त वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिल सके।

इन मार्गों पर वंदे भारत चलाने की योजना
अभी रांची से टाटानगर स्टेशन होकर हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन चलती है। इसमें ज्यादातर सीट टाटानगर से बुक होती है। नई योजना से वंदे भारत मेट्रो ट्रेन रांची, बोकारो, राउरकेला, टोरी, आसनसोल व खडग़पुर से दीघा, बालासोर व अन्य मार्गों पर चलनी है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे के अनुसार, यात्रियों की मांग पर नए मार्ग पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है, जहां जल्द ट्रायल होगा। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलने से जोन के झारखंड, बंगाल व ओडिशा स्थित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दूसरी ओर, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के लिए उक्त मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग और यात्रियों की संख्या पर भी रेलवे की नजर है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में एक से एक वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिली हैं। तेज रफ्तार में चलने वाली ये ट्रेनें लोगों की यात्रा को खास और आसान बना रही हैं। कुछ महीने पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि देश में 82 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। उन्होंने यह आंकड़ा फरवरी में दिया था। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। अक्सर इन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की खबरें भी आती रहती हैं।

The post इन चार राज्यों को मिलेगी बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button