छत्तीसगढ़

*ई-केवाईसी, आधार इनरोलमेंट और मोबाइल सीडिंग के साथ नए राशन कार्ड उपलब्ध कराने किया जा रहा कार्य*

*सेवा संकल्प शिविर में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं का मिला लाभ*

*ई-केवाईसी, आधार इनरोलमेंट और मोबाइल सीडिंग के साथ नए राशन कार्ड उपलब्ध कराने किया जा रहा कार्य*

कवर्धा, सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कवर्धा में खाद्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, श्री गणपत बघेल, जनपद सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं राशन कार्ड हितग्राही उपस्थित रहे।

शिविर में राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार इनरोलमेंट और मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके साथ ही नए राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में 50 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता कर खाद्य विभाग की योजनाओं एवं राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

इसी तरह विकासखंड सहसपुर लोहारा के जनपद पंचायत लोहारा में भी सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक हितग्राही शामिल हुए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं, विभागीय योजनाओं एवं पात्रता की जानकारी दी। हितग्राहियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यकतानुसार उनका निराकरण भी किया गया।

*जिले में 2.97 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को मिल रहा खाद्यान्न*

खाद्य अधिकारी श्री देवांगन ने बताया कि कबीरधाम जिले में कुल 2 लाख 97 हजार राशन कार्डों में दर्ज लगभग 9 लाख 39 हजार सदस्यों को निर्धारित पात्रता के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की जानकारी अद्यतन रखने तथा आवश्यकतानुसार ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण कराने की अपील की।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button