*जल जन सेवा संकल्प के तहत तारो जलाशय में हुआ जल सुरक्षा संवाद*
*जल संरक्षण, जल सुरक्षा एवं जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर दिया गया संदेश*
कवर्धा, सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत तारो जलाशय में जल सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संसाधनों के संरक्षण, सुरक्षा एवं उनके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। जल सुरक्षा संवाद के दौरान जल के महत्व, जल संरक्षण की आवश्यकता तथा उपलब्ध जल संसाधनों के सतत उपयोग को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल का अपव्यय रोकने और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जल संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ जलाशयों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। इसलिए जल संरक्षण को जनभागीदारी से जनअभियान का स्वरूप देना आवश्यक है। ‘जल जन सेवा संकल्प’ के माध्यम से जिले में जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को जल संसाधनों के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।





