Blog

दंतेवाड़ा में सफाई के दौरान राइफल से चली 2 गोलियां, CISF हेड कॉन्स्टेबल की मौत

दंतेवाड़ा। जिले के CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक 2 राउंड फायर हो गए जिससे हेड कांन्स्टेबल की मौत हो गई। सीने पर गोली लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जवान CISF के बचेली कैंप में तैनात थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गए। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रधान आरक्षक के शव को अपोलो अस्पताल, NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। जवान महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

The post दंतेवाड़ा में सफाई के दौरान राइफल से चली 2 गोलियां, CISF हेड कॉन्स्टेबल की मौत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button