Blog

आधी रात प्लांट में लगी आग, घंटों धधकता रहा एसएमएस 2, कड़ी मशक्कत से बुझी आग

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में सोमवार की रात को आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां राज 10 बजे के बाद आग लगने की सूचना मिली और उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने लगी। लगभग तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस आग से काफी नुकसान हुआ। हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसास सोमवार की रात स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आग लगी। यह आग स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में लगने की बात सामने आई है। यहां आग इतनी तेजी से फैला कि कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद बिजली भी चली गई। यहां कर्मचारियों के लॉकर भी जल गए जिसमें उनका सामान आदि था। सूचना के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लगभग तीन से चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

The post आधी रात प्लांट में लगी आग, घंटों धधकता रहा एसएमएस 2, कड़ी मशक्कत से बुझी आग appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button