देश दुनिया

पुरानी और बची हुई टाइल्स को न समझें कबाड़, इन 7 शानदार तरीकों से करें रीयूज, कम बजट में घर दिखेगा लग्जरी

नया घर बनाने या रेनोवेशन के समय टाइल्स का इस्तेमाल किया जाता है, मगर टाइलिंग का काम खत्म होते ही अक्सर ही कुछ टाइल्स या टुकड़े बच जाते हैं. घरों में लोग इन टाइल्स को अपनी छतों पर एक साइड जमा करके रख देते हैं या फिर कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. टाइल्स बाजार में महंगी कीमतों पर भी मिलती है, लेकिन काम पूरा होने के बाद बची हुई टाइल्स को लोग कचरा समझकर कूड़े में डाल देते हैं.

मगर लोग इस बात से अनजान है कि बची हुई टाइल्स घर के लिए किसी के जादुई चीज से कम नहीं है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं बची हुई टाइल्स को घर की खूबसूरत और काम की चीजों में बदला जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कुछ आसान DIY आइडियाज, जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं.

टाइल्स से बनाएं कोस्टर

 

बची हुई छोटी या डिजाइनर टाइल्स से खूबसूरत कोस्टर बनाए जा सकते हैं. टाइल के नीचे वेलवेट, फेल्ट या रबर का छोटा पैच चिपका दें, ताकि टेबल पर खरोंच न आए. अब इन्हें चाय-कॉफी के कप रखने के लिए इस्तेमाल करें.

पुराने टेबल को दें नया लुक

अगर घर में कोई पुराना साइड टेबल या बेडसाइड टेबल रखा है, तो उसकी ऊपरी सतह पर बची हुई टाइल्स लगाकर उसे नया लुक दे सकते हैं. अलग-अलग डिजाइन और कलर की टाइल्स से मोजेक पैटर्न बनाएं. इससे पुराना फर्नीचर काफी आकर्षक नजर आएगा.

प्लांटर को बनाएं खास

सादे गमलों को डेकोरेट के लिए टाइल्स के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करें. टाइल्स को सावधानी से छोटे आकार में तोड़कर गमले की बाहरी की साइड पर चिपकाएं. इससे सिंपल-सा प्लांटर एक खूबसूरत मोजेक पॉट में बदल जाएगा.

खूबसूरत सर्विंग ट्रे बनाएं

एक सादी लकड़ी या प्लेन ट्रे पर टाइल्स के छोटे टुकड़े चिपकाकर उसे यूनिक सर्विंग ट्रे बनाया जा सकता है. आप इसमें चाय-कॉफी सर्व करने के अलावा इसे सेंटर टेबल को सुंदर दिखाने के लिए भी यूज कर सकते हैं.

फ्रिज मैग्नेट बनाएं

बची हुई छोटी टाइल्स के पीछे छोटे मैग्नेट चिपका दें. इन्हें फ्रिज पर फोटो, नोट या शॉपिंग लिस्ट लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कलरफुल या पैटर्न वाली टाइल्स से बने मैग्नेट काफी स्टाइलिश भी दिखेंगे.

टाइल्स से बनाएं आर्ट पीस

अगर आपके पास कई अलग-अलग कलर और डिजाइन की टाइल्स बची हैं, तो उनसे मोजेक आर्ट तैयार करें. इन्हें कैनवास, लकड़ी के बोर्ड या किसी खाली दीवार पर लगाकर ज्योमेट्रिक पैटर्न, फूल या अपना कोई भी फेवरेट डिजाइन बना सकते हैं.

गार्डन पाथ को दें नया लुक

अगर घर में ज्यादा टाइल्स बच गईं हो तो इनके टुकड़ों से गार्डन में छोटा मोजेक पाथ बनाया जा सकता है. अलग-अलग कलर्स की टाइल्स को पैटर्न में लगाकर रास्ते को सुंदर बनाया जा सकता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button