छत्तीसगढ़

जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व

जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व
बहनें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंदी भाइयों को बांध सकेंगी राखी
केवल 100 ग्राम पैकेटबंद मिठाई ले जाने की अनुमति
नारायणपुर,  अगस्त 2026// रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल नारायणपुर में 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को विशेष व्यवस्था के तहत बंदी भाइयों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधी जाएगी। रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। जिला जेल प्रशासन के अनुसार, बंदियों के परिजन यानी बहनें 28 अगस्त को प्रातः 9रू00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक जिला जेल नारायणपुर पहुंचकर अपने बंदी भाई को राखी बांध सकेंगी।
जेल प्रशासन ने बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बहनें अपने साथ राखी के अलावा बंदी भाई को देने के लिए केवल 100 ग्राम पैकेटबंद मिठाई ला सकेंगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ को जेल परिसर में ले जाना अथवा बंदी को देना वर्जित रहेगा। जेल प्रशासन ने बंदियों के परिजनों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button