देश दुनिया

डल झील में शिकारा का आनंद और हस्तकला की तारीफ… कश्मीर की सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत गोर; आज जाएंगे लद्दाख

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दौरे पर पहुंचे भारत में अमेरिकी राजदूत एवं दक्षिण एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और बाद में निशात स्थित अली शाह क्राफ्ट्स शोरूम पहुंचकर स्थानीय कारीगरों से बातचीत की। वह गुरुवार को लद्दाख जाएंगे।डल झील की शांत लहरों के बीच शिकारा की सवारी करते हुए सर्जियो गोर श्रीनगर की उस खूबसूरती का हिस्सा बने, जो लंबे समय से कश्मीर की पहचान रही है। शिकारा सवारी के दौरान उन्होंने डल झील और उसके आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। इसके बाद अमेरिकी दूत ने निशात स्थित एक प्रतिष्ठित कश्मीरी कालीन शोरूम का दौरा किया।गोर ने कारीगरों से बातचीत के दौरान पारंपरिक कश्मीरी हस्तशिल्प तैयार करने की प्रक्रिया, इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारीगरों के हुनर में विशेष रुचि दिखाई और उनके काम को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button