छत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई कवर्धा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 16 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

*शासकीय आईटीआई कवर्धा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 16 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

कवर्धा,  अगस्त 2026। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए आठ व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए विभागीय वेबसाइट www.cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
संस्था प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरोधा बांध रोड, ग्राम तारों (खैरबना), जिला कबीरधाम स्थित मार्गदर्शन केंद्र में कार्यालयीन समय पर उपस्थित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 81030-22953 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्था द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को सप्तम चरण की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पुनः अपने विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button