छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन 27 नवंबर को बिलासपुर में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन 27 नवंबर को बिलासपुर में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वावधान में आगामी 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को बिलासपुर में प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं छत्तीसगढ़ के विकास पर परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह आयोजन बिलासपुर स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इसके पश्चात दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजन, दोपहर 3 बजे समापन सत्र तथा शाम 4 से 6 बजे तक पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

संघ द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विकास, पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों तथा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही पत्रकार साथियों के हितों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल करने पर विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकार साथियों एवं रचनाधर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने समस्त पत्रकार साथियों से इस गरिमामय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button