छत्तीसगढ़

750 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त, मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज

*चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा*

*750 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त, मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज*

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई*

कवर्धा, नवंबर 2026। जिले में धान के अवैध परिवहन और दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन लगातार करवाई कर रही है। सीमावर्ती चेकपोस्टों पर तैनात संयुक्त टीमें वाहनों की जांच कर रही हैं। इसी सतत निगरानी के दौरान चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बिहार के कैमूर से लाए जा रहे 750 बोरी धान से भरे ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक में कुल 301 क्विंटल धान लोड था।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार सहायक खाद्य अधिकारी श्री मदन मोहन साहू के नेतृत्व में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम चिल्फी चेकपोस्ट पर जांच कर रही थी। इसी दौरान कैमूर, बिहार से आ रहे ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में ट्रक में 750 बोरी धान पाया गया, जिसकी कुल मात्रा 301 क्विंटल दर्ज की गई। जांच के दौरान मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संयुक्त टीम ने धान से लदे ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें अंतर्राज्यीय मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि दूसरे राज्यों से अवैध रूप से लाया गया धान समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था में खपाया न जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button