देश दुनिया

टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव, बल्क टिकट के लिए लगी लिमिट हटी; अब एक साथ बुक कर सकेंगे अनलिमिटेड सीटें

नई दिल्ली। अपने परिवार, दोस्तों या फिर रिश्तेदारों के साथ एक साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, अभी तक बल्क टिकट यानी ग्रुप टिकट बुक करने के लिए एक एक लिमिट थी। लेकिन अब इसी लिमिट को दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने हटा दिया। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक नोटीफिकेशन जारी करके बताया है कि ग्रुप और बल्क (बड़ी संख्या में) ट्रेन रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव किया गया है।यह नियम इसलिए लागू किए गए हैं ताकि शादी-ब्याह, शैक्षणिक यात्राओं, तीर्थयात्राओं, खेल आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में एक साथ यात्रा करने वाले लोगों को आसानी हो सके। और वो एक साथ टिकट बुकिंग कर सकें।अब ग्रुप में यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक साथ बर्थ बुक करना आसान हो जाएगा। SWR ने अपनी आधिकारिक नोटिफिकेश में कहा कि रेलवे ने यात्रियों द्वारा बुक की जा सकने वाली बर्थ की संख्या पर लगी तय सीमा को हटा दिया है।

सुबह 9 बजे से शुरू होगी ग्रुप बुकिंग

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटफिकेशन के अनुसार ग्रुप बुकिंग की सुविधा केवल प्रमुख स्टेशनों पर ही मिलेगी। यह सुविधा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, यानी ‘एडवांस रिजर्वेशन पीरियड’ के तहत रिजर्वेशन शुरू होने के एक घंटे बाद। एडवांस रिजर्वेंशन पीरियड यात्रा करने की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे से शुरू होता है। यानी अगर आपको आज से 100 दिन बाद यात्रा करनी है तो आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, 60 दिन पहले ही टिकट बुकिंग शुरू होगी। आप सुबह 8 बजे से टिकट बुक कर सकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button