Blog

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव बदले: विधायक देवेंद्र यादव समेत 25 नेता प्रभार से मुक्त

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव की सूची जारी की है। कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है।

इसके तहत छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव भी बदल दिए गए हैं। अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ के नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी  का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, नरेश ठाकुर को गुजरात क्कष्टष्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस तरह जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ में संगठन का काम देखेंगे, जबकि कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर दूसरे राज्यों में पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। फेरबदल के तहत भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को एआईसीसी सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे गुजरात पीसीसी के प्रभारी सचिव थे। उनके अलावा विजय जांगिड और एसए संपत कुमार समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाया गया है।

whatsapp image 2026 11 20 at 11 37 03 am 1795155793719

whatsapp image 2026 11 20 at 11 37 53 am 1795155746729

whatsapp image 2026 11 20 at 11 37 10 am 1795155767836

The post छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव बदले: विधायक देवेंद्र यादव समेत 25 नेता प्रभार से मुक्त appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button