छत्तीसगढ़

चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी, निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

*प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक*

*चयनित विद्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी, निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य*

कवर्धा,  अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। विभागीय वेबसाइट पर काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गई है।
जारी सूचना के अनुसार काउंसलिंग 16 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। काउंसलिंग सूची में दर्ज विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि में संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इनमें कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधान पाठकध्प्राचार्य द्वारा जारी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, 10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन, जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा विशेष श्रेणी के चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, अनाथ बच्चे, विधवा माता-पिता के बच्चे, परित्यक्ता महिला के बच्चे, देश की रक्षा करते हुए अथवा अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
काउंसलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि काउंसलिंग की निर्धारित तिथि का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश की चयन परीक्षा एवं काउंसलिंग संबंधी सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button