छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के चयनित विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन 30 अगस्त तक*

*मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के चयनित विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन 30 अगस्त तक*

कवर्धा,  अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 में चयनित विद्यार्थियों की सूची संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। चयनित विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं सत्यापन छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscolarship.cg.nic.in के माध्यम से किया जाना है। इस संबंध में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए महाविद्यालयीन संस्थाओं में प्रवेशित होना अनिवार्य है, लेकिन कक्षा 12वीं के बाद महाविद्यालय संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया होने के कारण कक्षा 12वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पृथक लिंक उपलब्ध कराया गया है। वहीं कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए भी पोर्टल पर लिंक उपलब्ध कराया गया है।
विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर पंजीयन करना होगा। पंजीयन के दौरान स्थायी जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही बैंक खाते की पूर्ण जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन वर्तमान अध्ययनरत शाला से किया जाएगा। योजना के लक्ष्य की सीमा में ही पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विद्यालयों को समय-सीमा में पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

*29 जुलाई से शुरू हुई प्रक्रिया, 30 अगस्त तक करना होगा पंजीयन*

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित है। संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button