*मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा कन्या शाला में वृक्षारोपण; बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक।*
*सांकरा जोंक मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आज शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा परिसर में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मुख्य आयोजन को सफल बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष शुभम सिंघल, सचिव सोनू गोयल तथा सदस्य पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में यह पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता प्रधान एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अभियान के अंतर्गत मंच द्वारा बच्चों से पेड़ लगवाए गए जिससे उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूकता हो। इसके साथ ही मंच के पदाधिकारियों और शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से बच्चों को वृक्षों के महत्व की जानकारी दी तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। बच्चों को इन पौधों को जीवित रखने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। शाला परिवार ने मारवाड़ी युवा मंच के इस पर्यावरण हितैषी कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।





