छत्तीसगढ़

केंद्रों के अंदर और बाहर की गई साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों का किया गया निस्तारण*

*कबीरधाम जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल देखरेख संस्थाओं में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान 6.0*

*केंद्रों के अंदर और बाहर की गई साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों का किया गया निस्तारण*

कवर्धा,  अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल देखरेख संस्थाओं में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के अंदर और बाहर सघन सफाई की गई। कमरों के साथ-साथ रसोईघर (किचन) की भी पूरी तरह से साफ-सफाई की गई। इस दौरान पुराने, टूटे-फूटे एवं अनुपयोगी सामानों का निस्तारण किया गया, ताकि बच्चों के खेलने और बैठने के लिए अधिक स्थान उपलब्ध हो सके।

अभियान के दौरान उपस्थित माताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को भी स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है। स्वच्छ वातावरण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल देखरेख संस्थाओं में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे साफ-सुथरे परिवेश में अपनी प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाएं प्राप्त कर सकें। अभियान के माध्यम से संस्थाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button