छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी नियुक्त

*त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारी नियुक्त*

*सुश्री प्रीति लारोकर को प्रभारी अधिकारी तथा श्रीमती शीतला चन्द्रवंशी को सहयोग की जिम्मेदारी*

कवर्धा, अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशों के परिपालन में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। इसके तहत सुश्री प्रीति लारोकर, तहसीलदार (संलग्न स्थानीय निर्वाचन कार्यालय, कबीरधाम) को प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

प्रभारी अधिकारी निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का निर्वाचन नियमों के अनुरूप अध्ययन कर उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगी। साथ ही शिकायतों से संबंधित समस्त पत्रों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। प्रभारी अधिकारी को उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए श्रीमती शीतला चन्द्रवंशी, सहायक ग्रेड-3, जिला कार्यालय कबीरधाम की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button