Blog

छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रमंडल खेल में जीता रजत… सीएम साय ने दी बधाई

विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में 53 किलोग्राम महिला भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन खेलो इंडिया की होनहार एथलीट व छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रजत पदक जीता। ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। ज्ञानेश्वरी की इस सिल्वर सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। उन्होंने कहा विश्व मंच पर ज्ञानेश्वरी ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। वहीं इस उपलब्धि पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भी ज्ञानेश्वरी को बधाई दी।

बता दें ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की रहने वाली हैं। वेट लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन के कारण वे खेलो इंडिया के लिए चुनी गई। अब कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतकर देश व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्व स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा हासिल की गई यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

portal add

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रतिभा को समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का साथ मिले तो वैश्विक मंच पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएँ और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहाँ छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री साय ने ज्ञानेश्वरी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करती रहेंगी तथा प्रदेश के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनेंगी।

कड़े मुकाबले के बीच ज्ञानेश्वरी दिखाया अद्भुत खेल : वित्तमंत्री चौधरी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि कड़े मुकाबले के बीच ज्ञानेश्वरी यादव ने अद्भुत साहस, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने आज यूरोप के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आई है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेलो इंडिया जैसी पहल से देश और प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है तथा ज्ञानेश्वरी यादव की सफलता इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका समर्पण, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज्ञानेश्वरी यादव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

The post छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रमंडल खेल में जीता रजत… सीएम साय ने दी बधाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button