देश दुनिया

दिल छू जाएगा ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर, सुधा और चंदर की अधूरी मोहब्बत इस दिन OTT पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स पर ‘मुसाफिर कैफे’ सीरीज का ऑफिशियल ट्रेलर देखने मिला। ये सीरीज सुधा और चंदर के अधूरे प्यार की खूबसूरत कहानी के बारे में है। चंदर जो अपने भविष्य की अच्छी प्लानिंग करके बैठा था और उसकी लाइफ में सब कुछ उस प्लानिंग से अलग होता है। वहीं सुधा जो पेशे से वकील है, वो लड़की कुछ भी बिना किसी प्लानिंग के करने में विश्वास रखती है। ऐसे दो लोगों में जब प्यार हो जाए तो कहानी तो मजेदार होगी ही। ट्रेलर की शुरूआत होती है एक संवाद के साथ- ‘जिंदगी में हर मुसाफिर किसी वजह से मिलता है, कोई थोड़ी देर के लिए तो कोई पूरी जिंदगी के लिए।’एक सुधा और चंदर थे लेखक धर्मवीर भारती की दुनिया में, और दूसरे सुधा और चंदर को मैंने पढ़ा दिव्य प्रकाश दुबे की दुनिया में। अपने नॉवल में दुबे ने इन किरदारों के नाम धर्मवीर भारती के उपन्यास से उन्हें सम्मान देने के लिए रखा था। लेकिन ये जान लीजिए कि सिर्फ नाम के अलावा इन दोनों लेखक की दुनिया के सुधा और चंदर एक दूसरे से बहुत अलग हैं और उनकी कहानी भी।

सुधा एक चुलबुली लड़की का किरदार है, जो रोज अपनी लाइफ को नए तरीके से जीने में विश्वास रखती है। वहीं चंदर काफी प्लानिंग वाला इंसान होता है, ट्रेलर में साफ है चंदर और सुधा की प्यारी सी प्रेम कहानी में कुछ वजहों के चलते दूरी आ जाती है और फिर चंदर की लाइफ में प्रीति आ जाती है। इस सीरीज में सुधा के किरदार में वेदिका पिंटो, चंदर के किरदार में विक्रांत मेसी और प्रीति के रोल में महिमा मखवाना दिखाई देंगी।

सुधा और चंदर की मुलाकात से लेकर उनका बिछड़ना इस ट्रेलर में दिखाई देता है। प्रीति के किरदार का नाम उपन्यास के मुताबिक बदला गया है, ये वो किरदार है जिसे चंदर से प्यार हो जाता है लेकिन साथ ही उसे डर भी है क्योंकि उसे शुरू से पता है कि चंदर तो सिर्फ सुधा का है। इसे फिल्मी भाषा में लव ट्राएंगल बोला जा सकता है।रुचीर अरुन के निर्देशन में बनी ये सीरीज उस प्यार की कहानी हैं जो अचानक आपकी लाइफ में आता हैं, आपकी जिंदगी में उन तितलियों और जुगनुओं की तरह रंग और रोशनी भर देता है जिसकी आपको तलाश भी नहीं होती और एक दिन अचानक समाज की एक रीत उस प्यार पर भारी पड़ जाती है। उपन्यास के हिसाब से वो रीत शादी होती है अब सीरीज में क्या होगा वो देखने के बाद पता चलेगा। उपन्यास को सीरीज में बदलने तक के सफर में कहानी को बदला गया है या नहीं, ये भी सीरीज के रिलीज होने के बाद सामने आ जाएगा।

लेखक दिव्य प्रकाश दुबे की कहानी पर्दे पर

दिव्य प्रकाश दुबे की दुनिया के सुधा और चंदर पर्दे पर आ रहें हैं लेकिन वो पर्दा सिनेमाघर का नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स का है। जब भी कोई उपन्यास से फिल्म बनाता है तो कहानी को एक फिल्म या सीरीज के नजरिए से बदल देता है। भले ही इस कहानी के नाम को नहीं बदला गया है, लेकिन कहानी जानने के लिए अब ये सीरीज दर्शकों को ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी

अगर आप रोमांटिक कहानियों के शौकीन हैं और उपन्यास की कहानी से छेड़छाड़ नहीं हुई है, तो ये सीरीज आपको शानदार मुसाफिर कैफे की दुनिया में ले जाएगी। यकीन मानिएगा आज के समय के हिसाब से ये बहुत ही आसान, बिल्कुल सुलझी हुई और प्यारी सी कहानी है। दिव्य प्रकाश दुबे जेन जी समाज के लेखक कहलाए जाते हैं जो अपनी कहानियों को बेहद सरल तरीके से शब्दों में पिरो देते हैं।

इनकी लिखी कहानियां ज्यादा लंबी चौड़ी नहीं होती हैं और आसान भाषा के उपन्यासों के शौकीनों के लिए इनकी कहानियां एक अच्छा विकल्प है। ट्रेलर से पहले इससे पहले टीजर और रिलीज डेट अनाउंसमेंट का वीडियो देखा गया था।

ट्रेलर देख दर्शकों को याद आई ‘ब्रोकन बट ब्यूटिपुल’

फिलहाल दर्शक अपने इन दो मशहूर किरदारों को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए बेशक काफी एक्साइटेड है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर देखने मिल रहा है। दर्शकों को इस ट्रेलर में विक्रांत को देखने के बाद ‘ब्रोकन बट ब्यूटिपुल’ सीरीज की याद आ गई है, क्योंकि विक्रांत को वापस से बिना किसी इंटेंस रोल के उसी आशिक किरदार में दोबारा देखना दर्शकों को बीते दिनों की याद दिलाता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button