*सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम घोषित*
*1 से 12 जून तक आयोजित हुई थी परीक्षा*
कवर्धा, जुलाई 2026। भारतीय सेना में भर्ती हेतु, सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा जो की अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमेन, अग्निवीर महिला पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा आदि श्रेणियों के लिए 01 जून से 12 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ के 10 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की गयी थी, उसका परीक्षा परिणाम दिनांक 12 जुलाई 2026 को घोषित हो गया हैं। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट पर देख सकते हैं और यह परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के सूचना पट्ट पर भी पर्दशित किया गया हैं। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल हुये छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारो के लिए अगले चरण के अंतर्गत शारीरिक दक्षता, दस्तावेजांे की जाँच और चिकित्सा परीक्षण निम्नानुसार आयोजित किया जायेगा।
सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल (म. प्र.) द्वारा हवलदार आर्मी एजुकेशन हवलदार एवं धर्म गुरु (जेसीओ) उम्मीदवारों के लिए आर्मी भर्ती दिनांक 25 जुलाई से 06 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स कॉलेज, सेहोरे में आयोजित की जाएगी। सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला सेना पुलिस पद आदि की भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवी व आठवी) के लिए आर्मी भर्ती का आयोजन जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिया जायेगा। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही भर्ती स्थान पर प्रवेश दिया जायेगा। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हंै। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है।





