अलवर| दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली की ओर से घोषित जनवरी 2026 की सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। आईसीएआई अलवर ब्रांच के चेयरमैन विशाल वाधवा और सिकासा चेयरमैन हितेश सेतिया ने बताया कि अलवर सिटी स्तर पर यश गुप्ता ने प्रथम, अनामिका हजारा ने द्वितीय और संचित सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीए फाइनल परीक्षा में अलवर सेंटर से कुल 117 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें प्रथम ग्रुप में 14, द्वितीय ग्रुप में 4 तथा दोनों ग्रुप में 9 विद्यार्थी सफल रहे। सफल विद्यार्थियों में प्रशांत अग्रवाल, यश कुमार चौधरी, उदित अग्रवाल, निष्ठा अग्रवाल, रुचि गुप्ता, अंकित सिद्ध, दीक्षांत गुप्ता, शालू बंसल, आयुषी जैन, लोकेश अग्रवाल, प्रखर गुप्ता और विशाल वासवानी शामिल हैं।
0 2,500 1 minute read





