छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

 

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

*साइबर थाना कबीरधाम एवं थाना पंडरिया की संयुक्त कार्यवाही में 61 पौवा देशी प्लेन शराब सहित एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत किशोर पकड़े गए*

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एवं श्री अमित पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक अजय सिन्हा एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में साइबर थाना कबीरधाम एवं थाना पंडरिया की संयुक्त टीम को दिनांक 19.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JP 7410 में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए ग्राम पुसेरा की ओर आ रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

कार्यवाही के दौरान आरोपी कृष कुमार भारतेंदु पिता धनंजय भारतेंदु, उम्र 19 वर्ष, निवासी घोघरापारा, पंडरिया, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर के कब्जे से बिक्री हेतु परिवहन की जा रही 61 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला मात्रा 10.980 बल्क लीटर बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JP 7410 एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया।

जप्त मशरूका में 61 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4,880 रुपये, मोटरसाइकिल कीमती लगभग 50,000 रुपये एवं एक मोबाइल फोन कीमती 7,000 रुपये शामिल है। कुल जुमला मशरूका 61,880 रुपये का जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई तथा आरोपी एवं विधि से संघर्षरत किशोर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में साइबर थाना कबीरधाम एवं थाना पंडरिया की संयुक्त टीम के सउनि संजीव कुमार तिवारी, सउनि मानिक सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button