Blog

सीजी बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…. बिलासपुर से पकड़ाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं केहिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। परीक्षा के एक दिन पहले वेणु ने ही पेपर लीक किया था और 3 हजार रुपए लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एनएसयुआई से जुड़ा है और सोशल मीडिया पर कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ इसकी तस्वीरें भी हैं।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

पुलिस के अनुसार आरोपी वेणु उर्फ वेणु जंघेल बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ, जिसके बाद 14 मार्च को परीक्षा हुई। पेपर लीक की जानकारी परीक्षा के बाद मिली, जिसके कारण इसे रद्द कर 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई।

12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। स्पेशल टीम को जांच के लिए लगाया गया।  जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेपर लीक से जुड़े लोग मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीटेड डेटा रिकवर किया गया और कई छात्रों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

The post सीजी बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…. बिलासपुर से पकड़ाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button