*दो परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर*
कवर्धा, मई 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत ग्राम अजय कुमार की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां श्रीमती प्रतिमा बाई गंधर्व कोे राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है। ग्राम चिमरा निवासी राजेश साहू एवं उनके पुत्र नरेन्द्र साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नी/मां को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत 04 लाख रूपए की दर से 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।





