Blog

सर्वाजनिक स्थलों से बाइक चुराकर गोठान के पास झाडियों में छिपाते थे, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

भिलाई। सार्वजनिक स्थानों से बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग समेत कुल 5 आरोपी शामिल हैं। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान की झाड़ियों में छिपाकर रख देते थे। आरोपियों के पास से 6 चोरी के वाहन भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 5 स्प्लेंडर और 1 एक्टिवा शामिल है। आरोपी बाइक और स्कूटी को ही निशाना बनाते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है और एक नाबालिग को अभिरक्षा में रखा गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

प्रार्थी सुखदेव पाण्डेय निवासी मदर टेरेसा नगर कैम्प-01 भिलाई द्वारा दिनांक 01.01.2026 को थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.12.2025 को नेहरू नगर अटल प्रतिमा के पास से उसकी मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG-07-CL-4739 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर सूचना पर लक्ष्मी नगर सुपेला क्षेत्र से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा संगठित होकर अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया।

पकड़े गए आरोपियों में हर्ष साहू, गजानंद यादव, देवेन्द्र यादव, अजय पटेल व एक नाबालिग शामिल है। इनके पास से स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-CL-4739, स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-04-PX-6739, स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG-07-PD-6279, 2  बिना नंबर स्प्लेण्डर मोटर सायकल व एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-BA-4047 जब्त किया गया है।  प्रकरण में संगठित रूप से चोरी करना पाए जाने पर धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आरक्षक कमल साहू एवं संतोष निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित पार्क करें, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

The post सर्वाजनिक स्थलों से बाइक चुराकर गोठान के पास झाडियों में छिपाते थे, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button