Blog

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य साहू

फसल बीमा से महिला सुरक्षा तक हर समस्या का समाधान, गांव-गांव पहुंचेगी हेल्पलाइन की गूंज,किसान मोर्चा चलाएगा जनजागरण अभियान
भिलाई/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेश के यशस्वी, संवेदनशील एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु विशेष हेल्पलाइन प्रारंभ करने के दूरदर्शी निर्णय का स्वागत किया है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

साहू ने कहा कि यह हेल्पलाइन ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ तक की यात्रा को साकार करने वाला सेतु है। यह केवल एक फोन नंबर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की ‘जनता ही जनार्दन’ की भावना का जीवंत प्रमाण है। अब सुदूर अंचल का अन्नदाता किसान हो या स्वरोजगार की राह देखता युवा, नारी सशक्तिकरण की आकांक्षी बहन हो या वृद्धावस्था पेंशन की प्रतीक्षा करता बुजुर्ग — हर व्यक्ति अपनी बात बिना किसी बाधा, बिचौलिए या विलंब के सीधे शासन के शीर्ष तक पहुंचा सकेगा।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘सेवा ही संगठन, सुशासन ही संकल्प’ के मंत्र को जिस दृढ़ता से धरातल पर उतारा है, यह हेल्पलाइन उसका स्वर्णिम उदाहरण है। फसल बीमा, खाद-बीज, सिंचाई, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था अथवा महिला सुरक्षा से जुड़ा कोई भी विषय अब एक कॉल पर दर्ज होगा और समयबद्ध, जवाबदेह प्रणाली से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को डिजिटल सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में जनता अपनी फरियाद लेकर कार्यालयों के चक्कर काटती थी, परंतु आज डबल इंजन की भाजपा सरकार स्वयं जनता के द्वार पर दस्तक दे रही है। यही ‘जनता की सरकार, जनता के लिए सरकार’ का वास्तविक स्वरूप है।

दक्ष वैद्य साहू ने संकल्प व्यक्त किया कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता इस जनकल्याणकारी हेल्पलाइन को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाएगा, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और सुविधा की रोशनी पहुंचे।

दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस क्रांतिकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं और ‘विकसित छत्तीसगढ़ — विकसित भारत’ के संकल्प में सहभागी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रेरक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निश्चित ही सुशासन, किसान कल्याण, युवा उत्थान और मातृशक्ति के सम्मान का नया इतिहास रचेगा।

The post मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य साहू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button